महागठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के पक्ष में मतदान को गोलबंद हो रही महिलाएं
चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन दल कू साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
रविवार को महागठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने नोवामुण्डी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले नोवामुण्डी बस्ती, टोंटो प्रखंड के लुईया, रेंगड़ा और बुंडू आदि गांवों में जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया और हाथ छाप पर बटन नंबर 2 दबाकर मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया।
हर माता-बहनों की एक ही जुबान, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आभारी हैं हम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे से कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि लोग राज्य में दोबारा गठबंधन की सरकार देखना चाहते हैं। खासकर इसमें महिलाएं व बहनें काफी उत्साहित है।महागठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के पक्ष में मतदान को लेकर महिलाएं गोलबंद हो रही है। चुकी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित झारखंड राज्य की 18 से 59 वर्ष की लाखों महिलाओं व बहनों को हर माह ₹1000 उनके खाते में भेजी जा रही है।
साथ ही दिसंबर माह से इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा भी कर दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और महिलाएं अपनी स्थिति सुदृढ़ बनाने में समर्थ हो सकेंगी। झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री सम्मान योजना राज्य सरकार की पहली ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से महिलाओं को 2500 रूपए प्रतिमाह का आर्थिक लाभ दिया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से महिलाएं इतनी समर्थ बन पाएंगी कि उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। इससे महिलाओं को समाज में सम्मान मिल सकेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। यह योजना महिलाओं के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। हर माता बहनों की जुबान पर एक ही आवाज है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के हम आभारी हैं। यही कारण कि हम महिलाएं व बहनें काफी उत्साहित है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे से कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि हम सभी महिलाएं व बहनें राज्य में दोबारा गठबंधन की सरकार देखना चाहते हैं। गठबंधन को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।
Tags
Assembly Election
Chaibasa
CONGRESS
JHARKHAND
JMM
MLA - Sonaram Sinku
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Public Relations Campaign