पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: कांग्रेस


चाईबासा: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई । कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेसियों ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों से प्रेम था, देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे। उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने मौके पर नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया तथा बाल दिवस का छात्र व छात्राओं को शुभकानाएं प्रेषित करते हुए उनके उनके उज्ज्वल भविष्य के मंगलकामनाएं किया।

मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, कांग्रेस जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, जिला प्रवक्ता जगदीश सुंडी, मो.कैफ, विक्रमादित्य सुंडी, सुशील कुमार दास, तिलक पान आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post