झामुमो और कॉंग्रेस की एक जुटता से सोनाराम की स्थिति मज़बूत, हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन के मेहनत से इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी की जीतने की संभावना

हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने आदिवासी समुदाय को एक जुट करने में सफल हो रहें हैं

झामुमो की फायर ब्रांड नेत्री कलपना सोरेन की सभा जगन्नाथपुर अनुमंडल आवास मैदान में 11 को, महिलाओं में उत्साह


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ती मोर्चा के जिला कमिटी अपने लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी जान से मेहनत करते नज़र आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोना राम सिंकु को जिताने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। झामुमो के लिए जगन्नाथपुर विधानसभा सीट जीतना प्रतिष्ठा के सवाल बन चुका है।

सारंडा की गोद, छोटानागरा में हेमन्त सोरेन की सभा होने के बाद से ही झामुमो के कार्यकर्ता और नेता एक्टिव हो गए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन अपने वोट बैंक को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोना राम सिंकु को ट्रासंफर करने की कोशिश में जुट गई है। सोना राम देवगम के साथ साथ अभिषेक सिंकु, बामिया मांझी, मोहम्मद तबारक, इकबाल अहमद, और निसार हुसैन उर्फ डोगर ने लगातार रणनीति तैयार कर अपनी गठबंधन की सरकार को बनाने में भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

11 तारिख को जगन्नाथपुर में झामुमो की फायर ब्रांड नेत्री कलपना सोरेन की सभा होने वाली है, जिसकी चर्चा जोरों पर है, अभी से ही जगन्नाथपुर के ग्रामीणों में खास कर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा लगने लगा है कि हेमन्त और कल्पना की जोड़ी फिर से कोल्हान में भाजपा को नुकसान पहुंचा रहीं हैं और अपनी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

झारखंड में हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन का जादू देखने को मिल रहा है। आदिवासी समाज एक जुट होने लगे हैं, आदिवासी समाज के लोगों का झामुमो और कांग्रेस के तरफ़ झुकाव देखा जा रहा है। आदिवासी की एक जुटता से झामुमो का हौसला बुलंद है।

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट कोड़ा दम्पत्ति की विरासत समझा जाता है, पच्चीस साल से कोड़ा दम्पत्ति के कब्जे में रहा है, लोकसभा में गीता कोड़ा को इस विधानसभा में बीस हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है, आज विधानसभा में किया गीता कोड़ा अपनी खोई हुई जमीन को वापस लाने में सफल हो सकेगी, किया सोना राम सिंकु के बढ़ते प्रभाव को रोक पाएगी, यह सवाल भाजपा में चर्चा हो रही है।

गीता कोड़ा को मंगल सिंह बोबोंगा पर भरोसा था कि सोना राम सिंकु को नुकसान करेंगें, लेकिन हेमन्त सोरेन के छोटानागरा में सभा को संबोधित करने के बाद से ही जनता सोना राम सिंकु के पक्ष में खड़े हो गए हैं। मंगल सिंह बोबोंगा के रेस होने से गीता कोड़ा को लाभ मिल सकता था, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post