जयराम महतो की पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने के संकेत

हजारीबाग और कोल्हान प्रमंडल में JLKM का जलवा दिखाई दे रहा है, नौ से ग्यारह सीट पर JLKM प्रत्याशी त्रिकोणीय संघर्ष बनाने की कोशिश में आगे

गांव देहात में विशेष रूप से ओबीसी युवा वर्ग में जयराम महतो की लोकप्रियता सर चढ़ कर बोल रही है

कोल्हान में जुगसलाई, खरसांवा, सरायकेला और ईचागढ़ में JLKM प्रत्याशी चुनाव मैदान में त्रिकोणीय मुकाबला बनाते हुए नज़र आ रहे हैं


चाईबासा/संतोष वर्मा: जयराम महतो की पार्टी JLKM के बढ़ते जनाधार से सबसे ज्यादा भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि सुदेश महतो की पार्टी आजसू से बड़ी पार्टी JLKM बन जा रही है। विशेष रूप से हजारीबाग और कोल्हान प्रमंडल में JLKM की धूम मचा हुआ है, गांव देहात में ओबीसी के युवा वर्ग, मूल वासी में जयराम महतो का करेज देखने को मिल रहा है।

पूर्वी सिंहभूम में ईचागढ़, जुगसलाई, सरायकेला और खरसावां विधानसभा में दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं। कोल्हान से JLKM का खता खुलना आशचर्य कि बात नहीं होगी। कई विधानसभा में JLKM त्रिकोणीय संघर्ष बनाने में सफल हो चुके हैं। राजनीतिज्ञों की माने तो JLKM इस विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने वाली है।

राजनितिक समीक्षकों की माने तो एक से तीन सीट JLKM जीत हासिल कर सकती है। जयराम महतो का फैन बन चुके हैं गांव देहात के युवा वर्ग। जयराम महतो को सभा में भारी भीड़ यानी जन सैलाब देखने से जयराम महतो की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post