सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड आंदोलनकारी सम्मान प्राप्त राज किशोर लोहरा ने सम्मान राशि (पेंशन) अप्राप्त के कारण सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को किया फरियाद। यहां तक कि समाहरणालय के समक्ष धरना दिया और आखिर पेंशन राशि हासिल कर धरना तोड़ा।
राजकिशोर लोहरा ने मीडिया को बताया कि सरायकेला खरसावां जिला को प्राप्त झारखंड आंदोलनकारियों की सम्मानित राशि (पेंशन राशि) यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को फरियाद किया गया था। 13 दिसंबर को ही फरियाद किया गया था।
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय बनी हुई। थक हारकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार ने फरियाद सुन ली। और अब झारखंड आंदोलनकारियों का पेंशन रिलीज कर दी।
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के खाते में पेंशन आने लगा है। स्थिति के मद्देनजर धरना तोड़ दिया गया।