सरायकेला: सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी 9 फरवरी को विशाल कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गांजिया ब्राज में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ-साथ आम जनता भी शामिल होगी। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
सरायकेला विधानसभा के झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली ने सभी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं को एक जुट और संघटन को मजबूत करने का मिल का पत्थर साबित होगा।
इससे कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संगठन मज़बूती के लिए कार्य करेंगे।