Ranchi: वरीय IAS अधिकारी एल ख्‍यांगते को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है


रांची डेस्क/संतोष वर्मा: झारखंड कैडर के वरीय IAS अफसर एल. ख्‍यांगते को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। राज्‍य सरकार के प्रस्‍ताव के आलोक राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश से पूर्व राज्‍य के पूर्व मुख्‍य सचिव को नई जिम्‍मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि झारखंड में JPSC अध्‍यक्ष का पद पिछले 7 महीने से रिक्‍त था। इसके कारण JPSC 11वीं और 13वीं सिविल सेवा मुख्‍य परीक्षा और साक्षात्‍कार के रिजल्‍ट का प्रकाशन नहीं हो पा रहा था।

JPSC अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर लगातार हो रहा था प्रदर्शन

गौरतलब हो कि JPSC अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्‍य भर के अभ्‍यर्थियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। साथ ही राज्‍य सरकार से तत्‍काल JPSC अध्‍यक्ष की नियुक्ति करने और रिजल्‍ट प्रकाशन की मांग की जा रही थी। हाल के दिनों में अभ्‍यर्थियों ने JPSC कार्यालय के समक्ष JPSC की सांकेतिक शव यात्रा निकाली थी। इतना ही नहीं, अंतिम संस्‍कार से लेकर मुंडन और सांकेतिक पिंड दान तक किया गया था। अब नए JPSC अध्‍यक्ष की नियुक्‍ति‍ होने के बाद अभ्‍यर्थियों में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post