विधानसभा में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने अपने क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण सड़क का पुनर्निर्माण किए जाने को लेकर विभागीय मंत्री से जवाब तलब करते नजर आए

 विधानसभा में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने अपने क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण सड़क का पुनर्निर्माण किए जाने को लेकर विभागीय मंत्री से जवाब तलब करते नजर आए

विधायक सोनाराम सिंकु ने जनहित के मुद्दों पर गंभीरता दिखा कर अपने जनप्रतिनिधि होने का एहसास लगातार करते हैं



विधायक सोनाराम सिंकु अपने क्षेत्र के जटिल समस्याओं को समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं

आने वाले समय में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने से क्षेत्र का विकास निश्चित होगा

मंत्री दीपक पांडेय सिंह ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष में बजट से कार्य कराने की बात कही

संतोष वर्मा

Chaibasaःविधानसभा सत्र के अन्तिम दिन में विधायक सोनाराम सिंकु ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से तीन विधानसभा और चार प्रखण्ड को जोड़ने वाली एक मात्र मुख्य सड़क कोटगढ फॉरेस्ट डाक बंगला से जटिया बाज़ार होते हुए जटिया मोड़ NH मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण कराने के लिए विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से जवाब मांगते नजर आए। विधायक ने साफ तौर पर सदन में कहा कि वर्ष 2023 में मेरे अनुशंसा पर विभाग के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने प्रशासनिक स्वीकृति हेतु डीपीआर भेजा था, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण पचास से अधिक गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं किया जा सका। इस सम्बन्ध में विधायक ने पूर्व मंत्री इरफ़ान अंसारी एवं वर्तमान मंत्री दीपक पांडेय सिंह को भी कई बार पत्राचार किए हैं। सदन में मंत्री ने विधायक के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा है कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र के इस लाइफ़ लाइन माने जाने वाली सड़क का निर्माण कराने में पूर्ण रूप से गम्भीर हैं। यही कारण है कि सरकार में रहते हुए अपने ही पार्टी के मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सदन में जवाब देने पर मजबूर कर दिए। आज के सत्र के अन्तिम दिन में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का जल्द शुरू किए जाने का रास्ता साफ होता नज़र आ रहा है। विधायक के इस प्रयास से जटिया कोटगढ की जनता में काफी खुश हैं। सोनाराम सिंकू जनता को अपने जनप्रतिनिधि होने का एहसास लगातार अपने जनहित के कार्यों को कराकर कर रहे हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post