Saraikela: सरायकेला में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन आयोजित, शिक्षा सुधार पर दिया गया जोर


सरायकेला: सरायकेला जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2025-26 का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन में पंचायत स्तर पर शिक्षा के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने मुखियाओं को विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी और उनके सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका बताई।



कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता और जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए कहा कि यह केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

सम्मेलन के अंत में शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सभी ने जिले में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुखिया और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post