कौन हैं मनोहरपुर में पीडब्लूडी का कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सुमन जिस पर मेहरबान है सांसद, जिसके विरूद्द शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्यवाई,जांच नहीं हुई तो होगा 48 घंटा का भूख हड़ताल

 

कौन हैं मनोहरपुर में पीडब्लूडी का कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सुमन जिस पर मेहरबान है सांसद, जिसके विरूद्द शिकायत के बाद भी नहीं होती  कार्यवाई,जांच नहीं हुई तो होगा 48 घंटा का भूख हड़ताल

कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सुमन मनोहरपुर के बजाय चलातें है देवघर से कार्यालय

सुरेश कुमार सुमन कहता है सांसद जोबा माझी और स्व लक्षमण गिलुवा का हैं रिस्तेदार किया बिगाड़ लेगा कोई

चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में pwd विभाग द्वारा सड़क निर्माण में भारी लूट कर अकूत पैसा बनाए जाने का आरोप

PWD कार्यालय का चपरासी संजय कुमार कैसे एक नजीर का काम देख रहे हैं और उनके सामने किसी भी एसडीओ और जेईई का नहीं चलता है

pwd का सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर लूट और बड़े पैमाने पर ठेकेदारों से कमीशन वसूल कर अकूत संपत्ति बना लिए हैं जिसका संपत्ति का जांच हो

सुरेश कुमार सुमन जान बुझ कर वहां sdo का पद को खाली रखे हुए हैं और बिना sdo का हस्ताक्षर किए ही MB book पास करा ले रहे हैं


संतोष वर्मा

Chaibasaःकौन है मनोहरपुर के पीडब्लुडी के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सुमन जो देवघर में बैठ कर चला रहें है मनोहरपुर का कार्यपालय.जी हां यह वही सुरेश कुमार सुमन है जो अपने को सिंहभूम सांसद जोबा माझी और स्व लक्षमण गिलुवा का सबंधी बताकर दिखा रहें रौब जिले में,इनकी पहुंच इतनी उंची है कि इनके बिरूद्द जांच करना तो कार्रवाई करने में भी सोचना पड़ता है पदाधिकारियों को. इतना ही नहीं सुरेश कुमार सुमन का इतना चलती है की विभाग में एसडीओ पद रिक्त रख कर बगैर एसडीओ के हस्ताक्षर का ही निकाल लेते है बिल.साथ ही विभाग का चपरासी को नाजिर के पद पर बैठाकर कर रहें कमिशन वसूली का खेल.देखिए डीसी साहब पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में pwd विभाग द्वारा सड़क निर्माण में भारी लूट कर अकूत पैसा बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मजदूर नेता जोन मिरन मुंडा ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री , कोल्हान आयुक और उपायुक्त चाईबासा को आवेदन देकर मामले को सीबीआई, ईडी या एसीबी से जांच कर भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है.यह आरोप कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सुमन, कनिय अभियंता दुर्लभ बंधु सुरीन और चपरासी संजय कुमार के ऊपर लगाया है कि इनलोंगो ने pwd का सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर लूट और बड़े पैमाने पर ठेकेदारों से कमीशन वसूल कर अकूत संपत्ति बना लिए हैं जिसका संपत्ति जांच किया जाना चाहिए. जॉन मिरन मुंडा ने आवेदन में लिखा है कि पहले भी  29/04/2025 को इसके लिए आवेदन दिया था लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्य है। जॉन मिरन मुंडा ने इनलोंगो के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सुमन मनोहरपुर कार्यालय में कभी बैठते ही नहीं हैं,वह देवघर से ही कार्यों का संचालन करते हैं और जान बुझ कर वहां SDO का पद को खाली रखे हुए हैं और बिना SDO हस्ताक्षर किए ही MB book पास करा ले रहे हैं। जेईई दुर्लभ बंधु सुरीन पहले से ही सड़क निर्माण घोटाला में सस्पेंड हुए हैं और कोर्ट में मामला विचाराधीन है और ये कहते हैं कि मेरा जोबा मांझी और स्व लक्ष्मण गिलुआ के परिवार से अच्छा संबंध है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।PDW कार्यालय का चपरासी संजय कुमार कैसे एक नजीर का काम देख रहे हैं और उनके सामने किसी भी SDO और JE का नहीं चलता है। वह माओवादी और स्थानीय नेताओं को मैनेज करने को लेकर कमीशन वसूलने का काम करते हैं। और ये सभी काम ये तीनों मिलकर करते हैं जिससे इनका वर्तमान में करोड़ों का सम्पत्ति बना लिया है। जॉन मिरन मुंडा ने बताया कि आज सड़क निर्माण में 1) आनंदपुर से सारीवा 

2) डेरोवा से आनंदपुर 

3) उलीडीह से चरमोड ckp 

4) सोनुआ से चक्रधरपुर 

5) टेबो से जाते जाने वाली pwd सड़कों को ही देखा जा सकता है।जॉन मिरन मुंडा ने बताया कि अगर इस पर जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई नहीं किया जाता है तो 48 घंटा का भूख हड़ताल किया जायेगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post