चाईबासा/संतोष वर्मा: प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र मेंड विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN,ड की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 09.03.2025 से एक संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान रविवार को समय लगभग 11.00 बजे पूर्वाह्न में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगीः-
1 03 KG का 01 एल.ई.डी.
अभियान दल में शामिलः-
1. चाईबासा जिला पुलिस
2. सी0आर0पी0एफ0 197 बीएन.