मंत्री दीपक बिरूवा नें किसानों के बिच सोलर पम्प का किया वितरण

 मंत्री दीपक बिरूवा नें किसानों के बिच सोलर पम्प का किया वितरण






संतोष वर्मा


Chaibasaःगुरूवार को आत्मा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में किसान समृद्धि योजना अन्तर्गत सोलर पम्प इकाई (2 HP) का वितरण मंत्री दीपक बिरूवा, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार के कर-कमलों द्वारा किसानों के बीच किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर चाईबासा, अंचल अधिकारी, सदर चाईबासा, उपस्थित रहे. मंत्री के द्वारा लाभुक बुयन बानरा (अमिता), महति बिरूली, जामुदा बिरूली, बीरा बिरूली, जमिबरा बिरूली, जाम्बरा बिरूली, बाबु बिरूली, गुरूचरण बिरूली, गणेश चन्द बिरूली (बारकुन्डिया) एवं चोकरो गोप (करलाजोड़ी) को सोलर पम्प इकाई (2 HP) का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में लगभग 50 किसान एवं कृषक मित्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन आत्मा द्वारा किया गया जिसमें अमरजीत कुजुर,  जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा के अतिरिक्त विजय कुमार सिंह उप परियोजना निदेशक, आत्मा, पश्चिमी सिंहभूम, संतोष प्रसाद, लेखापाल, आत्मा एवं आत्मा के अन्य कर्मी के अतिरिक्त विभिन्न प्रखण्डों के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post