बढ़ती गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत - रवि चौधरी
चाईबासा: बढ़ती तपिश और गर्मी के कारण प्रभावित आम जन जीवन को राहत देने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा, मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में में ठंडे पानी और ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जहां मिट्टी के घड़े में ठंडे पानी और ओआरएस की उपलब्धता रहेगी,
आम लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए इसकी पहल बीते 01 मई से आरम्भ की गई है।
अधिकार मित्रों के द्वारा लोगों के बीच पानी के बोतल के साथ साथ ओ आर एस का भी वितरण किया गया
ज्ञात हो कि व्यवहार न्यायपालिका परिसर में भी ठंडे पानी पीने की व्यवस्था आर ओ मशीन और पेयजल काउंटर के माध्यम से कोर्ट परिसर के कई स्थानों पर उपलब्ध करवाया गया है।
इस मौके पर सचिव रवि चौधरी ने कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार और पी डी जे महोदय के मार्गदर्शन में की गई इस विशेष व्यवस्था में लोगों को ओ आर एस के साथ साथ घड़े के शीतल जल भी आसानी से मिल पाएगा जिससे आमजनों को काफी राहत मिलेगी।