सेना का अपमान करने वाला उप मुख्यमंत्री बर्खास्त हो, भाजपा मांगे माफी: कांग्रेस

सेना का अपमान करने वाला उप मुख्यमंत्री बर्खास्त हो, भाजपा मांगे माफी: कांग्रेस

संतोष वर्मा

Chaibasa : कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना और सैनिकों को लेकर दिए बयान " देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है ,"की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग किया और कहा कि भाजपा इसके लिए माफी मांगे।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु रॉय ने शुक्रवार को कहा कि यह देश की सेना और सैनिकों का अपमान है। यह सेना और जवानों के शौर्य का अपमान है और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाले उप मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु रॉय ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना पर गर्व कर रही है, उस वक्त जांबाज सेना के लिए भाजपा के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे है। भाजपा और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post