सुरक्षा सर्वोपरि है, इसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता:- राजेंद्र सिंधिय

सुरक्षा सर्वोपरि है, इसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता:- राजेंद्र सिंधिय

संतोष वर्मा

Chaibasaःसेल खदान में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने कहा कि सेल गुवा खदान में हुई ठेका श्रमिकों की हादसे से सेल किरीबुरु समेत झारखंड ग्रुप ऑफ माईनस की सभी प्रबंधन को सचेत होने की जरूरत है। सुरक्षा से लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है। सुरक्षा सर्वोपरि है। इसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता। खदान के अंदर ही क्या सिर्फ सुरक्षा देखी जाती है, खदान के बाहर भी सुरक्षा जरूरत है। खास कर सिविल, ट्रांसपोर्ट और अस्पताल में कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा भी अहम है। ऐसा देखा गया है सिविल विभाग जो खदान गेट से बाहर है, कार्यस्थल पर सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जाता है ना ही सुरक्षा की सामान उपलब्ध कराया जाता है ठेकेदार के द्वारा अथवा प्रबंधन के द्वारा। कार्यस्थल पर ना ही सुपरवाजर नजर आते हैं। ठेका श्रमिकों की सुरक्षा से किसी को कोई मतलब ही नहीं। एक तो अस्पताल में डॉक्टरों की कमी उस पर सुरक्षा पर लापरवाही, लगता है, इंसान की जान का कोई मोल ही नहीं। विभगाध्यक्ष को श्रमिकों की सुरक्षा पर ध्यान देनी चाहिए। जीरो एक्सीडेंट का नारा दिया जाता है। पर जीरो एक्सीडेंट कैसे प्राप्त करना है उस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सुरक्षा समिति भी सिर्फ खदान के अंदर का करता है। खदान के बाहर नदारत रहते हैं। उन्हें लीज होल्ड एरिया के अंदर कार्य करने वाले श्रमिकों के प्रति चाहे वह ठेका श्रमिक हो अथवा नियमित श्रमिक हो, जवाबदेही तो बनता है। अतः सेल प्रबंधन इस पर ध्यान दे और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लापरवाही करने वाले ठेकेदार और विभाग पर कारवाई करे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post