03 जुलाई को चाईबासा में भाजपा के खिलाफ झामुमो का पुतला दहन : झामुमो


भाजपा की साजिशों को जनता ने नकारा : बुधराम लागुरी 

Santosh verma

 Chaibasa : 30 जून 2025 को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल कोशिश की गई। यह न सिर्फ झारखण्ड के शहीदों का अपमान है वरण झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। भाजपा अपनी साम्रदायिक राजनीति को झारखंड की धरती से दूर रखें। भाजपा की साजिशों को जनता ने नकारा। यह बातें आज झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह कार्यक्रम झामुमो केन्द्रीय समिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम में झामुमो सभी वर्ग संगठन समेत सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्री लागुरी ने कहा कि उक्त घटनाक्रम यह दर्शाता है की भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जाने के लिए तत्पर है। उपरोक्त स्थिति में झारखण्ड आदिवासियों-मूलवासियों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा किए गए साज़िश के विरोध में कल दिनांक 03 जुलाई 2025 को संध्या के 05 बजे पोस्ट ऑफिस चौक, चाईबासा में भाजपा का पुतला दहन करना सुनिश्चित किया गया है इस कार्यक्रम में जिले के सभी झामुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post