पुर्व मुखिया मनीष कालुन्डिया, अजय देवगम, समाजवादी पार्टी के पुर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन मालवा एवं अन्य कई लोग जे.एल.के.एम. मे शामिल
Chaibasa: - झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा आज विशेष बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की पूर्वी सिंघभूम मे जनसभा में शामिल होने सेे पहले आज पूर्वाहन 10 बजे चाईबासा के कचहरी तालाब जिलाध्यक्ष करन महतो की अध्यक्षता में हुई। विशेष बैठक का मुख्य उद्धेश्य यह था कि पुर्व मुखिया मनीष कालुन्डिया एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन मालवा जेएलकेएम का विचारधारा से प्रभावित होकर आज चाईबासा में पार्टी में शामिल हुए, वहीं शामिल होने के बाद दोनो ने यह कहा है कि वर्तमान में कोल्हान क्षेत्र में यहाँ की जनहित को मुद्धा को लेकर जेएलकेएम पार्टी ही लड़ाई लड़ सकती है बाकि पार्टी को बारी बारी मौका देकर यहाँ के जनता जनप्रतिनिधि बनाया लेकिन समस्या जस का तस बनी हुई है। आगे जनता की लड़ाई को हमलोग संयुक्त रुप से जेएलकेएम के बैनर तले लडेंगे। वही जेएलकेएम के सदस्य सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने कहा है, वर्तमान में कोल्हान की जनता ने महागंठबंधन को इतने विधायक जीत कर देने के बाद भी जनता की मांग को पूरा नही कर रहे है, वही जनता अब सड़क पर उतर कर खुद ही अपना लड़ाई लड़ रहे है, जिस तरह से बीजेपी आजसू गठबंधन को यहाँ के लोग जड़ से उखाड़ फेके दिए उसी तरह आनेवाला समय झामुमो कांग्रेस को भी उखाड़ फेकेगी। वही आगे जिलाध्यक्ष करण महतो ने कहा की पिछले दिनों जिला मे दो जनसभा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने किया आज उसी का असर है की जेएलकेएम का कारवां दिनों दिन ज़िलें मे बढ़ता जा रहा है, आनेवाला समय मे पंचायत बूथ लेवल तक सदस्य्ता अभियान चलाकर पार्टी मे जोड़ने का काम जेएलकेएम करेगी. वही आज जेएलकेएम का सदस्य ग्रहण करने वाले को जिला अध्यक्ष करण महतो के अलावा अधिवक्ता महेंद्र जमुदा, अधिवक्ता संजय देवगम, नितिन जामुदा, हीरालाल हेमब्रोम, अजय महतो, संजय कुंकल, महानायक सुंडी, दुर्योधन महतो सभी ने बारी बारी से माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण करवाया. पार्टी में सदस्य ग्रहण करने वाले से मुख्य रूप से पूर्व मुखिया मनीष कालूँडिया, अजय देवगम, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन मालवा, राजेश देवगम, जानम देवगम, दिलीप खंडईत, चढ़ाग देवगम, कांडे जोंको, मानकी कालूड़िया, लक्ष्मण देवगम शिशुपाल खंडइयत, रंजीत गोप, बबलू बारी, टीपो कालूडिया, नंदू खंडईत, पेटू दास, गोवर्धन कालूंडिया, रूप खंडईत, कोवा कर्मकार, चुबू लोहार, कृष्णा सावया, कुशल दास, जीवन पूर्ति, दीनबंधु नायक, गोविंद कुमार, रोहित देवगम, राजा सवैया, अक्षत टोपनो, दीपचंद होनहागा का आदि ने सदस्य ग्रहण किया और फिर सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात पूर्वी ।सिंहभूम की जनसभा में शामिल होने के लिए जमशेदपुर के लिए रवाना हुए.