झामुमो ने भाजपा का पुतला दहन कर विरोध जताया,कहा भाजपा झारखंड को अस्थिर करना चाहती है : सोनाराम देवगम

झामुमो ने भाजपा का पुतला दहन कर विरोध जताया,कहा भाजपा झारखंड को अस्थिर करना चाहती है : सोनाराम देवगम 

भाजपा संथाल सहित झारखंड को हिंसा की आग में झोंकना चाहता है : सोनाराम देवगम 


भोगनाडीह षडयंत्र मामले में भाजपा कार्यकर्ता का गिरफ्तार होना उनकी मानसिकता को उजागर करता है : राहुल आदित्य 


झूठ,फरेब, धोखा, साजिश और हिंसा भाजपा के डी एन ए में शामिल : बुधराम लागुरी 


 संतोष वर्मा


Chaibasa: गोड्डा में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चम्पाई सोरेन के निजी सहायक सहित दो लोगों की हथियार समेत गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर घटित हिंसा की घटना असल में भाजपा की पूर्वनियोजित साजिश थी। भाजपा संथाल सहित पूरे राज्य को हिंसा की आग में झोंकना चाहता है। भाजपा का यह प्रयासना सिर्फ झारखंड के शहीदों का अपमान है बल्कि झारखंड के आदिवासियों/मूलवासियों को गुमराह करने का भी प्रयास है। 



भाजपा झारखंड को अस्थिर करना चाहती है । लेकिन वहां की जनता और पुलिस प्रशासन ने उनकी मंशा को विफल कर दिया है। यह बातें आज झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने चाईबासा परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। श्री देवगम ने कहा कि साहिबगंज जिला का भोगनाडीह में गत 30 जून को हुए हूल दिवस पर सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू को श्रद्धांजलि देने के दौरान भाजपा के कथित कार्यकर्ता द्वारा षडयंत्र रच कर कार्यक्रम को बाधित करने का कोशिश किया गया है। वहीं भाजपा के द्वारा राज्य सरकार और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने के लिए राज्य में कार्यक्रम आयोजित कर रहा जो बहुत ही हास्यास्पद है। भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है। भाजपा का यही चाल और चरित्र है जिसे झारखंड की जनता इनके चाल में नहीं फंसने वाली है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने ' फूट डालो और राज करो ' का नीति अपना कर हमें जाति धर्म और समुदाय के नाम पर आपस में लड़ा रखा, एक दूसरे के खिलाफ हम सभी का इस्तेमाल कर हमें तीन सौ साल तक गुलाम बनाकर रखा था। अंग्रेजों की इसी नीति को भाजपा ने बहुत अच्छी तरह से आत्मसात किया है और सत्ता हथियाने के लिए अब भाजपा इसी का इस्तेमाल कर रही है।




मौके पर जिला सचिव राहुल आदित्य ने कहा कि भोगनाडीह घटना के बाद भाजपा द्वारा इसके लिए राज्य सरकार, झामुमो और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जिस तरह से राज्य सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है यह भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। भोगनाडीह षडयंत्र मामले में भाजपा कार्यकर्ता का गिरफ्तार होना उनकी मानसिकता को उजागर करता है। जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि झूठ,फरेब, धोखा, साजिश और हिंसा भाजपा के डी एन ए में ही शामिल है। झारखंड में पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुकी भाजपा अब इसी के सहारे फिर से झारखंड की सत्ता में वापस आना चाहता है। 

कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडरी, इकबाल अहमद, अशोक दास, जिला सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा, संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरुवा, मन्नाराम कुदादा, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तीयू आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post