नक्सलियों के मनसुबे पर फेरा पानी, चाईबासा पुलिस को उःड़ाने की थी साजिश हुआ नकाम
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थानान्तर्गत कोटसोना एवं लांजी के जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-16 LE.D (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि०लो० ग्राम) बरामद
संतोष वर्मा
Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस भाड़ी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दो दो किलो का आईआईडी बम लगा रखा था जिसे आज सर्च अभियान के दौरान उक्त सभी बम को बरामद उसे सुरक्षित स्थान पर बिनिष्ट कर दिया.वहीं नक्सलियों के मनसुबों पर चाईबासा पुलिस पानी फेर दी. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को दिनांक-06.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के दलभंगा ओ०पी० के सीमावत्ती जंगली पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावाँ पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-07.07.2025 को टोकलो थाना के अन्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।
संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-07.07.2025 को टोकलो थानान्तर्गत कोटसोना एवं लांजी के जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-16 LE.D (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि०लो० ग्राम) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संबध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।
अभियान दलः-
1. चाईबासा पुलिस
2. सरायकेला-खरसावाँ पुलिस
3. झारखण्ड जगुआर
4. सीआरपीएफ