चाईबासा रिमांड होम से भाग निकले दो बच्चे, पीछे की दीवार फांद हुए फरार
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के बाल सुधार गृह यानी रिमांड होम से दो बच्चे दिवार फांद कर फरार होने की खबर मिल रही है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे रिमांड होम के परिसर की पीछे की दीवार फांद कर फरार हुए हैं। दोनों बच्चों के भाग निकलने की फैली खबर के बाद बाल सुधार गृह में हाई तौबा मच गया। पुलिस रिमांड होम में लगे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस दोनों भाग चुके दोनों बच्चों की तलाश में जुट गयी है।इस मामले को लेकर पुलिस कप्तान से दुरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण पुरी जानकारी नहीं मिल पा रही है.बता दें की दो तीन माह पूर्व भी इसी रिमांड होम से करीब 21 बच्चे आपसी विवाद को लेकर फरार हो गये थें.