Jharkhand: झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा - Video


न्यूज़ डेस्क: झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा आज उनके मोरहाबादी स्थित आवास से शुरू हो गई है। पूरे झारखंड में शोक की लहर है। आइए आपको दिखाते हैं इस अंतिम यात्रा की मार्मिक तस्वीरें और कार्यक्रम की पूरी जानकारी।



झारखंड के लिए आज का दिन बेहद भावुक और ऐतिहासिक है। राज्य के महानायक, आदिवासी समाज की आवाज़, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा मोरहाबादी स्थित उनके आवास से शुरू हो चुकी है।

दिशोम गुरु के पार्थिव शरीर को पहले विधानसभा परिसर ले जाया जा रहा है, जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम झलक पाने के लिए जुटे हैं।

विधानसभा से दिशोम गुरु की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गाँव नेमरा (प्रखंड गोला, जिला रामगढ़) के लिए रवाना होगी। वहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सरकार द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह सुनिश्चित किया गया है कि झारखंड की माटी के इस सच्चे सपूत को अंतिम विदाई पूरे सम्मान और गरिमा के साथ दी जाए।

इससे पहले, मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर आम जनता के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और आम नागरिकों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई उनके दर्शन के लिए उमड़ा और आंखों में आंसू लिए फूल चढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जाने से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। अन्य राज्यों से भी नेता और समाजसेवी उनके अंतिम दर्शन के लिए रांची पहुंच रहे हैं। हर कोई कह रहा है—एक युग का अंत हो गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post