Chaibasa: शिबू सोरेन के संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का सपना पूरा हुआ : जगत माझी

शिबू सोरेन के संघर्ष की बदौलत अलग राज्य का सपना पूरा हुआ: जगत माझी



चाईबासा: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन को मनोहरपुर से झामुमो विधायक जगत माझी ने झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विधायक जगत माझी ने अपनी संवदेना प्रकट करते हुए कहा शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य और अन्याय के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था। उनके संघर्ष के कारण ही अलग राज्य का सपना पूरा हो सका। कहा कि शिबू सोरेन हमेशा समाज की उन्नति और बेहतरी की सोच रखते थे। उनके योगदान को झारखंड कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने कहा 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार दावेदारी पेश करने के दौरान उनसे मिला था, तभी उन्होंने जीत का आशीर्वाद दिया था। कहा हर झारखंडी पर हमेशा बाबा का आशीर्वाद बना रहे यही कामना करते है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post