पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 18 लोगों ने की दावेदारी

 पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 18 लोगों ने की दावेदारी

 santosh verma

Chaibasa : कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान 2025 किसी उत्सव से कम नहीं है । इस सांगठनिक उत्सव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उमंग और उत्साह चरम पर है। कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के निमित्त अंतिम दिन परिसदन चाईबासा में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक क्रमशः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू , सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा , महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने दावेदारों से वन टू वन चर्चा किया तथा उनका मंतव्य लिया । पर्यवेक्षक  सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कैसे मजबूत हो , समाज के अंतिम व्यक्ति के घर तक संगठन की पहुंचे कैसे बढ़े, इसी सोच के साथ संगठन में जान फूंकने की कवायद चल रही है। देश के तेजतर्रार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाए जा रहे जन मुद्दों को सांगठनिक रणनीति से सफल बनाना है। प०सिंहभूम जिला स्तर पर भी संगठन को गति और आंदोलन को सफलता मिलेगी। संगठन सृजन अभियान 2025 सांगठनिक लोकतंत्र की मिसाल पेश कर रहा है। आगे श्री वर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन और बेहतर नेतृत्व के चयन के लिए कांग्रेस के हर एक सिपाही की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि प०सिंहभूम जिला में नौ दिनों की इस दौरे तथा रायशुमारी में कांग्रेस जनों का उत्साह और उनकी जिज्ञासा देखने लायक रही, बगैर किसी पक्षपात , बगैर निजी स्वार्थ और बगैर किसी द्वेष के जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में अपनी महती भूमिका निभाई है । सार्वजनिक रूप से पार्टी नेताओं से उनकी राय जानने की बात करें या बंद कमरे में सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों से उनके सुझाव को सुनने की हर एक सुझाव कांग्रेस के लिए मूल्यवान है।अंत में उन्होंने कहा कि हमारा कार्य जिलाध्यक्ष चयन करना नहीं है , जो भी सुझाव प्राप्त हुआ है जिन आवेदकों पर अधिक सहमति होगी नियमानुसार उन नामों के प्रस्ताव बनाकर हाई कमान को प्रस्तावित कर दिया जाएगा ।



मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी ,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राजानी ,जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , सचिव जानवी कुदादा , संजीव सिंहदेव , प्रखंड अध्यक्ष सुखलाल हेम्ब्रम , सिकुर गोप , महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चंद्रावती हेस्सा , सचिव जया सिंकु , कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी संजय बिरुली , अमृत मांझी , नारायण सिंह पुरती , बसंत तांती , मंगल सरदार , विशाल गुड़िया आदि उपस्थित थे । 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए इन्होंने की दावेदारी 

वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई , आदर्श अरुण बलमुचू , जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला , महासचिव अशोक बारिक , अविनाश कोड़ाह , युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल , सचिव सुरेश सावैयां , जिला उपाध्यक्ष पूर्ण चन्द्र कायम , पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदित्य विक्रम तिरिया , युवा कांग्रेस पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकर बोयपाई , आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय , जिला समन्वयक विधि प्रकोष्ठ मिली बिरुवा , पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह सामड , अशोक सुंडी , पूर्व जिला संगठन सचिव  राम सिंह सावैयां , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी किया है ।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post