Saraikela Exclusive: झिल्लिंगोरा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल


सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिले के झिल्लिंगोरा गांव में आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ ही देर में जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास के लिए लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम विदाई दी जाएगी।


अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं जमशेदपुर दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


झिल्लिंगोरा गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हेलीपैड का निर्माण भी कराया गया है। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं, ताकि अंतिम संस्कार कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


वीर सोरेन, चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने कुल्लू-मनाली गया था। इसी दौरान उसका तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और समर्थकों व शुभचिंतकों का गांव में लगातार पहुंचना जारी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post