उद्योगपती मुकुंद लाल रूंगटा भी नितिन प्रकाश को शॉल भेंट व माला पहनाकर किया स्वागत और दिया आर्शिवाद

 चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नितिन प्रकाश का गाजेबाजे के साथ निकला भव्य विजय जुलूस,  जमकर आतिशबाजी, मनी होली दिवाली, जश्न में डूबे लोग



आभार यात्रा में राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा भी हुए शामिल, नव र्निवाचित अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर  किया स्वागत



उद्योगपती मुकुंद लाल रूंगटा भी नितिन प्रकाश को शॉल भेंट व माला पहनाकर किया स्वागत और दिया आर्शिवाद



संतोष वर्मा

Chaibasa: नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का धूमधाम के साथ विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस में मंत्री दीपक बिरूवा समेत सैकड़ों समर्थकों ने हिस्सा लिया. समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए कई किलोमिटर तक विजय जुलूस निकाला. 



नितिन प्रकाश के विजय जुलूस में होली और दिवाली का एक साथ जश्न मनाया गया.नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय घंटाघर के पास से भव्य विजय रथ जुलूस निकाला गया.विजय जुलूस घंटा घर से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौक, नीमड़ीह, बड़ा निमड़ीह, छोटा नीमड़ीह ,स्काउट स्कूल, पोस्ट ऑफिस चौक, सदरघ बाजार, सदर थाना, शहीद पार्क, बड़ी बाजार सहित कई चौक चोराहों से गुजरते हुए पुन: घंटाघर में आकर समाप्त हुई.गाजेबाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया.

 नितिन प्रकाश फूलों से सजी खुली जिप्सी पर सवार थे.इस मौके पर नितिन प्रकाश को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया. उनके साथ मंत्री दीपक विरुवा भी काफिला में शामिल हुए. विजय जुलूस में घनश्याम दरबार, मधुसूदन अग्रवाल सहित शहर के काफी संख्या में लोग, विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थान के लोग सहित महिलाएं-पुरुष शामिल थे. जेएमएम के जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए.वहीं उद्योगपति मुकुंदलाल रूंगटा नें नितिन प्रकाश को आभार यात्रा के दौरान शॉल भेंट कर व माला पहना कर आभार जताया और आर्शिवाद भी दिए.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post