जगन्नाथपुर के मालूका स्थित केनरा बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई दस्तावेज जल कर राख

 जगन्नाथपुर के मालूका स्थित केनरा बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई दस्तावेज जल कर राख


संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मलूका स्थित केनरा बैंक शाखा में शुक्रवार अहले शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला प्रकाश में आई है। अनुमान है कि सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच आग लगी। सुबह लगभग 7 बजे आसपास के लोगों ने बैंक से धुआं निकलते देखा जिसके बाद लोगों नें मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।



 बैंक कर्मी द्वारा शटर खोलते ही भीषण आग और धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने पाइप के पानी छीड़काव कर आग बुझाने में सहयोग किया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग से बैंक के चार कंप्यूटर, एक प्रिंटिंग मशीन, एक कैश काउंटिंग मशीन और कई जरूरी फाइलें जलकर नष्ट हो गईं। शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सुंडी ने बताया कि बैंक का कैश लॉकर में सुरक्षित है। घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post