जगन्नाथपुर में शिक्षा को नई उड़ान: विधायक सोनाराम सिंकू के प्रयास से कस्तूरबा विद्यालय भवन निर्माण को मिली रफ्तार
विधायक सोना राम सिंकु अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते नजर आ रहे हैं, आज चल रहे विधानसभा सत्र में विधानसभा में तारांकित प्रश्न काल में मागां सरकार से जबाब
संतोष वर्मा
Chaibasaःविधायक सोना राम सिंकु अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते नजर आ रहे हैं, आज विधानसभा में तारांकित प्रश्न के द्वारा जगन्नाथपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रों की समस्या का समाधान करने का मामला उठाया है. विधायक के गम्भीरता से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में जगन्नाथपुर विधानसभा का कायाकल्प होगा.उपायुक्त चन्दन कुमार के द्वारा विधानसभा में विभाग के माध्यम से दिया गया जवाब से विषयक संतुष्ट हैं. विधायक का मानना है कि उपायुक्त के द्वारा कार्य पूरा कराने में अब कोई बाधा नहीं है.
जल्द ही DMFT फंड से कार्य शुरू किया जाएगा, और छात्राओं की समस्या का स्थाई समाधान होगा.सम्पूर्ण परियोजना का निर्माण किया जाएगा. शिक्षिका आवास, कर्मचरियों का आवास, छात्रावास एवं विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सम्पूर्ण सुविधा छात्राओं के लिए होगी. ज्ञात हो की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू के निरंतर प्रयासों से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अधूरे भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधायक द्वारा इस मुद्दे को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाए जाने के बाद अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विधायक सोनाराम सिंकू ने विधानसभा सत्र के दौरान जगन्नाथपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने विद्यालय के अधूरे भवन, छात्रावास, शिक्षिका आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से रखा।
विधानसभा में विभाग की ओर से उपायुक्त चन्दन कुमार द्वारा दिए गए जवाब पर विधायक ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अब निर्माण कार्य पूरा कराने में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा नहीं है।
विधायक के अनुसार, जल्द ही डीएमएफटी (DMFT) फंड से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के तहत विद्यालय भवन, छात्रावास, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के आवास का समग्र निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। सोनाराम सिंकू ने कहा कि उनका उद्देश्य जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में ठोस बदलाव लाना है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का पूर्ण निर्माण क्षेत्र की बेटियों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।




