नगर निकाय चुनावः चाईबासा नगर परिषद प्रशासक पर भाजपा जिला कमेटी नें लगाया गंभीर आरोप,कहा किसी खास प्रत्याशी को लाभ पहूंचाने का प्रयास

 नगर निकाय चुनावः चाईबासा नगर परिषद प्रशासक पर भाजपा जिला कमेटी नें लगाया गंभीर आरोप,कहा किसी खास प्रत्याशी को लाभ पहूंचाने का प्रयास



चाईबासा नगर परिषद प्रशासक संतोषनी मुर्मू को 2026 के नगरपालिका चुनाव कार्य से हटाने का किया मांग 

भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि संतोषनी मुर्मू फुटपाथ दुकानदारों पर बना रही है दुकानें हटाने का दबाब, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर उठ रहें हैं सवाल

संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा नगर निकाय चुनाव जहां धिरे धिरे शहर का तापमान बढ़ा रही हैं वहीं अब आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है.इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी ने नगर पालिका चुनाव 2026 में नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र में नगर परिषद चाईबासा की प्रशासक संतोषनी मुर्मू पर एक विशेष प्रत्याशी को समर्थन करने को लेकर आरोप लगाते हुए उन्हें निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने का मांग किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव अधिसूचना आदर्श आचार संहिता जारी है, इसके बावजूद चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से नगर प्रशासक संतोषी मुर्मू के द्वारा चाईबासा बाजार के फुटपाथ में दैनिक गुजर-बसर के लिए लगाई गई दुकानों को हटाने का जबरन दबाव बनाया जा रहा है।

साथ ही समझौता के लिए सरकार का आदेश है कि सरकार के मंत्री से बात कीजिए, तभी मैं कुछ कर सकती हूं, नहीं तो आप लोगों को दुकान हटाना होगा। इस तरह के घटनाक्रम से आम दुकानदार भयभीत हो रहे हैं। इस तरह के घटना से निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि घटना से लगता है कि राजनीति से प्रेरित होकर किसी विशेष प्रत्यासी को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि चाईबासा नगर परिषद प्रशासक संतोषनी मुर्मू को अविलंब चुनाव कार्य से मुक्त किया जाए।

प्रशासके खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग चाईबासा नगर परिषद प्रशासक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें, जब तक चाईबासा में नगर परिषद चुनाव संपन्न नहीं हो जाता तब तक चुनाव समेत अन्य कार्य से पूरी तरह इन्हें मुक्त रखें। क्योंकि उनके द्वारा सरकार के मंत्री के एक समर्थक प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करने का आरोप लग रहा है।निर्वाचन कार्य में इस प्रकार का कार्य लोकतंत्र में सही नहीं है। जिससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठ सकता है। वहीं उन्होंने सवाल उठाया की चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कुछ सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह भी पूरी तरह गलत है।भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि एक विशेष प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब की जा रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि तत्काल नगर परिषद के प्रशासक को चुनाव कार्य से मुक्त किया जाए जिससे निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने में मदद हो सके।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post