चाईबासा की धड़कन 'मधुबाजार' में नितिन प्रकाश का तूफानी जनसंपर्क; 'खाता-21' को बताया विकास की लिखित गारंटी
उर्दू लाइब्रेरी के समीप चुनावी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, समर्थकों में भारी उत्साह
संतोष वर्मा
Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के कर्मठ प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने शनिवार को शहर के मधुबाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने न केवल लोगों से वोट की अपील की, बल्कि जन-जन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का संकल्प भी लिया। मधुबाजार स्थित हनुमान मंदिर से वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों एवं समर्थकों के साथ गली-मोहल्लों, सब्जी बाजार और घर-घर पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने चूड़ी छाप (बटन संख्या-3) पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
'खाता-21': वादे नहीं, यह है लिखित गारंटी
भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, जल-निकासी और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी जर्जर स्थिति को उनके समक्ष रखा। नितिन प्रकाश ने हर समस्या को अपने "खाता-21" में दर्ज किया।
"मेरा 'खाता-21' केवल एक रजिस्टर नहीं, बल्कि चाईबासा की जनता के साथ मेरा शपथ पत्र है। इसमें दर्ज हर समस्या मेरे लिए प्राथमिकता है और जीत के बाद इनका समाधान मेरी लिखित गारंटी है।" — नितिन प्रकाश
जनसंपर्क के उपरांत, उर्दू लाइब्रेरी के समीप नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय का शहर के गणमान्य व्यक्तियों, एवं युवाओं ने सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों और समर्थकों ने चाईबासा को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया।नितिन प्रकाश ने जोर देकर कहा कि उनकी सभी कार्य पारदर्शिता, ईमानदारी और जनभागीदारी पर आधारित होगी।
प्रमुख बिंदु: नितिन प्रकाश का विजन
पारदर्शिता: नगर परिषद के हर काम पूर्ण पारदर्शिता के साथ होगा।
बुनियादी सुविधाएं: जल-निकासी और स्वच्छ पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान।
बाजार व्यवस्था: मधुबाजार जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए बेहतर व्यवस्था।
अपील: चाईबासा के सर्वांगीण विकास के लिए चूड़ी छाप (बटन संख्या-3) पर मतदान करें।




