नगर परिषद को प्रयोगशाला बनाकर शहर को पीछे धकेलने वालों का समय समाप्त हो चुका है, अब चाईबासा को ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो सत्ता नहीं, सेवा को प्राथमिकता देःमधु कोड़ा
नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल का चुनावी कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा के द्वारा फिता काटकर किया उद्घाटन
जनता के नाम संदेश के साथ खिरवाल धर्मशाला से उठा परिवर्तन का उद्घोष
संतोष वर्मा
Chaibasaःजनता के नाम संदेश के साथ खिरवाल धर्मशाला से उठा परिवर्तन का उद्घोष, नगर परिषद अध्यक्ष रमेश खिरवाल का चुनावी कार्यालय का आज हुआ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा के उपस्थिति में प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने फिता काटकर उद्घाटन इस अवसर पर काफीण संख्या में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन के गणमान्य और प्रबुद्ध नागरिक सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का समूह उपस्थित रहा
चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन खिरवाल धर्मशाला में आज जनसैलाब, जोश और परिवर्तन के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब चाईबासा की जनता खोखले वादों और पर्दे के पीछे की राजनीति नहीं, बल्कि जमीनी नेतृत्व और जवाबदेह शासन चाहती है।कार्यालय उद्घाटन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, जे.बी. तुबिद, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, रामानुज शर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, सतीश पुरी, राकेश शर्मा मुकेश सिंह प्रताप कटियार ,शुरू नंदी, मनीष राम, अक्षय खत्री सहित मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, महिला संगठन एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनता को संबोधित करते हुए मधु कोड़ा का स्पष्ट संदेश
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा—
“नगर परिषद को प्रयोगशाला बनाकर शहर को पीछे धकेलने वालों का समय समाप्त हो चुका है। अब चाईबासा को ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो सत्ता नहीं, सेवा को प्राथमिकता दे। रमेश खिरवाल जनता की आवाज हैं और जनता की ताकत से ही वे नगर परिषद को सही दिशा देंगे।”
गीता कोड़ा का जनता के नाम आह्वान
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा—
“यह चुनाव केवल अध्यक्ष चुनने का नहीं, बल्कि चाईबासा के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जनता को एकजुट होकर सही प्रत्याशी के पक्ष में खड़ा होना होगा।”
जिला अध्यक्ष व सामाजिक संगठनों की दो-टूक
जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि रमेश खिरवाल जनता के बीच रहने वाले, हर वर्ग से सीधा संवाद करने वाले और नगर परिषद को दलाली व भ्रष्टाचार से मुक्त करने का साहस रखने वाले प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि अब नगर परिषद को जनता के हाथों में सौंपने का समय आ गया है।
जनता के नाम प्रत्याशी रमेश खिरवाल का भावनात्मक संदेश
रमेश खिरवाल ने दिया—
“मेरे चाईबासा शहर के भाईयो-बहनो, माताओं और बुजुर्गों, आज मैं आपसे राजनीति नहीं, अपने हक और सम्मान की बात करने आया हूँ।
नगर परिषद वर्षों से कुछ लोगों की जागीर बनकर रह गई थी, लेकिन अब जनता का शासन स्थापित होगा। हर वार्ड का विकास, हर गरीब को अधिकार, हर महिला को सम्मान और हर युवा को अवसर—यही मेरा संकल्प है।
मैं आपसे अपील करता हूँ कि डर, दबाव और लालच की राजनीति को नकारते हुए बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाइए और चाईबासा के भविष्य को अपने हाथों में लीजिए।”
कार्यक्रम के अंत में जनता ने एक स्वर में परिवर्तन का समर्थन जताया। खिरवाल धर्मशाला से उठी यह आवाज अब पूरे शहर में गूंजती दिखाई दे रही है।चाईबासा अब बदलाव के मुहाने पर खड़ा है।

