Chaibasa illegal Lottery: चाईबासा, चक्रधरपुर शहर की सीमाओं पर जांच सिर्फ दिखावा है, अवैध लॉटरी बेधड़क घुस रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है:- रामहरि पेरियार


चाईबासा/संतोष वर्मा: चाईबासा, एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है और इसी बीच चाईबासा एवं चक्रधरपुर में अवैध लॉटरी का खुलेआम संचालन बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि शहर की सीमाओं पर जांच के नाम पर केवल दिखावटी वेरी कटिंग लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध लॉटरी बेधड़क शहर के अंदर घुस रही है। नाम और फोटो सहित कई बार ठोस सबूत देकर शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस पूरे मामले पर जानबूझकर अनसुना कर रहा है। यह लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर मिलीभगत का संकेत है।

धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है, तब इस तरह की अवैध गतिविधियों का चलना न सिर्फ कानून का मजाक है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। अगर प्रशासन निष्पक्ष और ईमानदार है तो अवैध लॉटरी के नेटवर्क को तुरंत ध्वस्त किया जाए, दोषी अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तथा जनता को स्पष्ट जवाब दिया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो एंटी करप्शन ऑफ इंडिया राज्यव्यापी आंदोलन और कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post