पश्चिमी सिंहभूम जिले का विकास को मिली नई सांस। ढाई महीने बाद REO को मिला कार्यपालक अभियंता
मंत्री दीपक बिरूवा व विधायक सोनाराम सिंकु का प्रयास से 70 दीन बाद मिला ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा प्रमंडल को प्रभार प्रभारी कार्यपालक अभियंता
अंततः जिला प्रशासन ने जिला के विकास हित में 70 दिनों के बाद नियमपूर्वक जिला में पदस्थापित अधिसूचित कार्यपालक अभियंता विशाल खलखो को चाईबासा प्रमंडल के रिक्त पद पर प्रभारी कार्यपालक अभियंता नियुक्त किए
माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी के लीगल नोटिस से विभाग और प्रशासन पर असरज, गन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के अनुशंसा के आलोक पर प्रशासन गंभीर
संवेदक लोगों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है,ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से विकास की रफ्तार पकड़ने से आर्थिक विकास देखने को मिलेगा
विशाल खलखो के नियुक्ति होने से ग्रामीण विकास की गति तेज होगी
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम ने प्रभारी कार्यपालक अभियंता किए नियुक्त
संतोष वर्मा
Chaibasaः पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा प्रमंडल का कार्यपालक अभियंता राधेश्याम मांझी सेवानिवृत होने के बाद से पद खाली पड़ा था.जिसके कारण करीब दो माह से जिले का विकास कार्य पुरी तरह ठप्प पड़ गया था. लगभग ढाई महीने तक ग्रामीण कार्य विभाग (REO) बिना जिला कार्यपालक अभियंता के संचालित होता रहा। इस दौरान जिले में सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण और अन्य विकास योजनाएं लगभग ठप हो गई थीं। लेकिन अब जिला दण्डाधिकारी -सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा कार्यपालक अभियंता की नियुक्ति किए जाने से जिले के संवेदकों (ठेकेदारों) और आम जनता में भारी खुशी की लहर देखी जा रही है।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री विशाल खलखो, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, चक्रधरपुर को अपने वर्तमान कार्य के अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, चाईबासा का वित्तीय एवं तकनीकी प्रभार सौंपा गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अधिसूचित पदाधिकारी के योगदान करने के पश्चात स्वतः समाप्त माना जाएगा।यह नियुक्ति सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि उस लंबे ठहराव पर विराम है जिसने पिछले ढाई महीने से जिले के विकास को जकड़ रखा था।
राजनीतिक और कानूनी दबाव से टूटा प्रशासनिक मौन
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जहां मंत्री दीपक बिरूवा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए खाली पड़े पद को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहल किए वही जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह विधायक सोनाराम सिंकु ने प्रधान सचिव और विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर अविलंब कार्यपालक अभियंता की नियुक्ति की मांग की थी।
वहीं सांसद जोबा मांझी ने भी मौखिक रूप से विभागीय स्तर पर दबाव बनाया।इतना ही नहीं, झारखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता कृष्ण मुरारी ने भी प्रिंसिपल सेक्रेटरी को कानूनी पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि बिना कार्यपालक अभियंता के जिले का विकास कार्य बाधित होना संवैधानिक और प्रशासनिक दृष्टि से गंभीर लापरवाही है।इन तमाम दबावों के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने निर्णय लिया और विशाल खलखो को चाईबासा REO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।



