वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह–2025: गुवा अयस्क खान की ऐतिहासिक उपलब्धि

 वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह–2025: गुवा अयस्क खान की ऐतिहासिक उपलब्धि



संतोष वर्मा

Chaibasaःवार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह–2025 गुवा अयस्क खान के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता सिद्ध हुआ। यह आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें सुरक्षा मानकों, कार्यप्रणाली, प्रबंधन दक्षता, स्वच्छता तथा तकनीकी क्षमताओं के आधार पर खानों का गहन निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। समारोह का अंतिम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 07 फरवरी 2026 को नोवामुंडी में मेसर्स टाटा स्टील द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुवा अयस्क खान ने अपने नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किए और सुरक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय दिया।



 गुवा अयस्क खान को समग्र ठेका प्रदर्शन, लोडिंग प्रणाली, हॉल रोड एवं यातायात नियमों के पालन तथा वैधानिक जनबल एवं आवश्यक प्रावधान में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं एम.वी.टी.सी. प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ, हाउसकीपिंग एवं स्वच्छता अभियान, दुर्घटना नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी एवं मॉक ड्रिल, प्रकाश व्यवस्था, कार्यशाला एवं विद्युत सुरक्षा तथा संचालन एवं अनुरक्षण सहित HEMM संचालन-अनुरक्षण में द्वितीय स्थान हासिल हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में गुवा खदान के शीर्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए थे। इसके बावजूद गुवा अयस्क खान ने पिछले एक दशक की तुलना में सर्वाधिक पुरस्कार अर्जित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

 इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सी. बी. कुमार ने कहा कि यह सफलता सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं हितधारकों की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने सुरक्षा को कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post