जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु का प्रयास लाया रंग, तमिलनाडु में रोजगार के नाम से चार बच्चियों को बंधक से आजाद कर बच्चियों को उनके परिवार को सौपा पुलिस

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु का प्रयास लाया रंग, तमिलनाडु में रोजगार के नाम से चार बच्चियों को बंधक से आजाद कर बच्चियों को उनके परिवार को सौपा पुलिस



तमिलनाडु में बंधक बनाए बच्चियों को सुकुशल लाया गया और उनके माता-पिता को बच्चों को सोंपा गया

संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड से एक गंभीर मामला सामने आया था, जहां रोजगार दिलाने के नाम पर चार बच्चियों को तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया गया था. इस मामले को लेकर बच्चियों के परिजनों ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु से विगत 8 मार्च को मुलाकात कर शिकायत की और बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की थी। जिस पर तुरंत विधायक श्री सिंकु के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इसकी जानकारी दिये थे.साथ ही उक्त मामले पर गंभीरता से जांच करते हुए बच्ची को सुकुशल घर वापस लाने का निर्देश दिया था।उसके बाद विधायक सोनाराम सिंकु ने अपने प्रयास से अपने परिचित लोगों से तमिलनाडु में बंधक बच्चियों के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए उक्त बच्चियों को ट्रेन के माध्यम से सोमवार को जगन्नाथपुर थाना में चारों बच्चियों को लाकर जगन्नाथपुर पुलिस पदाधिकारी,डालसा की पीएलवी, विधायक प्रतिनिधियों के उपस्थिति में चारों बच्चियों को उनके माता-पिता के हवाले सौप दिया गया।

पीएलवी प्रमिला पात्रो ने बताया कि चारों बच्चियां नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत स्थित बंगला डीपा गांव की रहने वाली हैं। इनमें सुखमती लागुरी (पिता– मंगल लागुरी), सोनिवारी बरजो (पिता– स्व. विरा बरजो), सपनी बरजो (पिता– गंगा राम बरजो) और सुखमती बरजो (पिता– देवा बरजो) शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्चियों को रोजगार का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाया गया, जहां उन्हें कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है और घर वापस आने नहीं दिया जा रहा है।

वही विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने की अपील की।

इस मौके पर जगन्नाथपुर थाना के एसाई विश्वनाथ हेब्रम, विधायक प्रतिनिधि रंजीत गगाराई,रोशन पान,कांति तिरिया,सुशिल हेस्सा,मो.शरुक,पप्पु अहमद आदि उपास्थित थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post