सारंडा की वादियों में छाया घना कोहरा, किरीबुरू–मेघाहातुबुरु में सुहाना मौसम

 सारंडा की वादियों में छाया घना कोहरा, किरीबुरू–मेघाहातुबुरु में सुहाना मौसम



संतोष वर्मा

Chaibasaः सारंडा के घने साल वनों के बीच बसे सेल नगरी किरीबुरू और मेघाहातुबुरु में रविवार 8 मार्च की सुबह मौसम का बेहद मनमोहक नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे पहाड़ियां, जंगल और शहर की सड़कें धुंध की सफेद चादर में ढकी नजर आईं। दूर-दूर तक दृश्यता कम हो गई थी और वातावरण रहस्यमयी व आकर्षक लग रहा था। घने कोहरे और आसमान में छाए बादलों के कारण क्षेत्र के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। पिछले करीब 30 घंटों से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं का अहसास हुआ, जिससे वातावरण और भी सुकून भरा महसूस हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार 7 मार्च को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। इस बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बढ़ गई, जिसके कारण रविवार की सुबह कोहरा और भी घना दिखाई दिया। हल्की बारिश, बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं ने पूरे इलाके के मौसम को बेहद सुहावना बना दिया। इस खूबसूरत मौसम का आनंद लेने के लिए कई लोग सुबह-सुबह बाहर निकलते भी नजर आए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post