सरायकेला में तीन दिवसीय नाटक प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ


कोल्हान विवि के प्रवक्ता पी.के पाणी ने किया नाटक प्रतियोगिता का उद्घाटन और कहा ओड़िया भाषा संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी जुड़े, भाषा बढ़ेगी

दर्शकों ने "अकुहा कहानी सूणीबो किए" नाटक का आनंद उठाया

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : महाविषूब संक्रांति (पणा संक्रांति) के अवसर में गणपति नाट्य अनुष्ठान द्वारा स्थानीय स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ओड़िया नाटक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।


कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सह प्रवक्ता पी.के पाणी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके में श्री पाणी ने कहा कि सभी का सहयोग से निश्चित रूप में झारखंड में ओड़िया भाषा जिंदा रहेगा। ओड़िया भाषा संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी जुड़े। निश्चित रूप से भाषा का प्रसार होगा, भाषा बढ़ेगी। 


इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने कहा कि झारखंड में छात्र-छात्राओं को ओडिया पुस्तक तक नहीं मिल पा रहा। नई पीढ़ी भाषा से विमुख हो रहे हैं । उन्होंने उपस्थित दर्शकों को पणा संक्रांति की शुभकामनाएं दी। 


ओड़िया भाषा के प्रति जागरूकता लाने में रंगकर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इससे पहले अतिथियों ने पंडित गोपबंधु के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। अतिथियों ने मंच पूजन भी किया।


अतिथियों में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, श्री रामचंद्र कवि, मलय साहू, मलय महंती, विजय महंती, आदि गणमान्य शामिल थे। राजकुमार आचार्य ने मंच संचालन किया।
उद्घाटन सत्र के बाद रंगमंच में "अकुहा कहानी सुणीबो किए" नाटक का मंचन हुआ। कमलपुर के मां वीणा पाणी ओपेरा के रंग कर्मियों ने नाटक का मंचन किया।


दर्शकों ने नाटक का भरपूर आनंद उठाया। निर्णायक मंडली में मनबोध मिश्र, अवनीकांत होता शामिल थे। पूरे कार्यक्रम में गणपति नाट्य अनुष्ठान के अध्यक्ष वरुण साहू, चंद्रशेखर बासा, बद्रीनारायण, सुमन सरंगी, चंदन साहू सक्रिय दिखे।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post