विश्व पर्यावरण दिवस ने पौधा लगाने का संदेश दे गया।


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  प्रकृति के पूजक मानव समाज ने अब विश्व पर्यावरण दिवस के बहाने पौधा लगाने का संदेश दे गया।


संभव है कि आने वाले पीढ़ी पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त हो सके और मानव खुले हवा में सांस ले सके। झारखंड के सिंहभूम कोल्हान की बात करें तो पाएंगे कि माइंस, औद्योगिक क्षेत्र है। क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने के लिए औद्योगिक इकाई भी प्रयासरत है। कैंपा प्रोजेक्ट द्वारा रेंज क्षेत्र में वृक्षारोपण का भी प्रावधान है। इसके लिए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का भी दायित्व कम नहीं है। इसके बावजूद पर्यावरण प्रदूषण क्षेत्र में समस्या बनी हुई है।


वृक्षारोपण को लेकर केंद्र सरकार ने मिशन लाइफ कार्यक्रम चला रखा है। 5 मई से 5 जून तक नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से चली कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला में भी वृक्षारोपण हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन परिसर में भी पौधारोपण किया गया। सरकारी गैर सरकारी की संस्था भी विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण में जागरूकता दिखाई। ग्राम साहिबगंज वन चेतना भवन परिसर में वन महोत्सव भी हुई।कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post