जादूगोड़ा : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पूरे जिले में हुई थाना प्रभारी की ट्रांसफर व पदस्थापना के बाद जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी बने अभिषेक कुमार का गांधी मार्केट के व्यापारियों ने शिष्टाचार दिखाते हुए थाना परिसर से मुलाकात की व उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां बताते चले कि दो दिनों से जादूगोड़ा का नए थाना प्रभारी के तौर पर अभिषेक कुमार को पदभार मिलने के साथ ही उनके स्वागत व सम्मान का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में गांधी मार्केट के चौधरी कंसल्टेंसी के मालिक शंकर मल्लाह की अगुवाई में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार से मुलाकात की व उन्हे जादूगोड़ा थाना प्रभारी बनाए जाने पर शाल ओढ़ाकर सम्मनित किया तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गरीबों को न्याय मिलेगा व उनकी बाते भी सुनी जाएगी। भेद_भाव व पक्ष_ पात पूर्ण करवाई से उपर उठकर सभी के साथ न्याय करेगे। थाना प्रभारी से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में शंकर मल्लाह ,रोहित सिंह, दिनेश सिंह टीपू दास समेत अन्य शामिल थे।
