पान तांती स्वांसी कल्याण समिति के तत्वाधान में पारिवारिक मिलन सह वन भोज समारोह का आयोजन


 चाईबासा :  झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति के तत्वाधान में कुंजू  नदी तक पर पारिवारिक मिलन सह वन भोज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से सैकड़ो की संख्या में समाज के बंधुओं  ने भाग लिया।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवघर से आए पान तांती  समाज के पदाधिकारी गुलाबी तांती ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। अगर हमारा प्रयास यूं ही जारी रहा तो जल्द ही हम अपने समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने में सक्षम होंगे।। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज हम लोग विभिन्न क्षेत्रों से यहां परिचय सम्मेलन के बहाने एकत्रित हुए हैं यह बड़े ही गौरव का विषय है। हम इसी तरह एकत्रित रहे ताकि दूसरे समाज को भी हम अपना परिचय दे सकें। 


उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास ही रहा है कि हम जहां भी रहे अपना झंडा बुलंद करके ही रहते हैं लेकिन एकजुट अगर हो गए तो हमारी बुलंदी और ऊपर रहेगी। उन्होंने छोटी-बड़ी इकाइयों के गठन के विषय में कहा कि क्योंकि समाज बड़ा है इसलिए छोटी इकाइयों का गठन से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। सभी इकाइयां बाद में एकत्रित हो जाएंगे और एक बड़ा संगठन का निर्माण होगा सभी एक संगठन के नीचे आएंगे ऐसा हमारा प्रयास है। झारखंड प्रदेश पान तांती कल्याण समिति के महासचिव विजय कुमार दास ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए किए गए तमाम प्रकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दिया।


उन्होंने झारखंड सरकार से लेकर के दिल्ली तक के सफर की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही समिति के द्वारा किए जा रहे हैं समाज हित के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है। साथ ही गांव गांव जाकर बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक साल साड़ी धोती का वितरण भी किया जाता है। कार्यक्रम को भवानी प्रसाद पात्रों, मंगनी चरण पात्रों ,सरोज कुमार पात्रों वचन देव पात्रों, प्रदीप पारस, संतोष दास, गोपीचंद दास अर्जुन मलिक यदुनंदन आदि ने भी संबोधित किया। 


स्वागत भाषण शिक्षक विमल किशोर मलिक ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम चंचला पान, द्वितीय रीता पान तथा तीसरे स्थान पर अंजलि मलिक रही। इस प्रकार शंख बजाओ प्रतियोगिता में प्रियांशु देवी प्रथम ,लक्ष्मी कुमारी द्वितीय तथा नेहा पान तृतीय स्थान पर रहे। पूजा चोपती टीपा कंपटीशन में पान मोती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चाईबासा इकाई के  विकास कुमार केसरी, मुन्ना दास, मोहन केसरी, राहुल दास, सुनील मलिक, विश्वनाथ दास, जयप्रकाश दास, दुर्योधन दास, रंजीत दास, घासीराम पान आदि उपस्थित थे।


झारखंड प्रदेश पान तांती कल्याण समिति के द्वारा आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले पांच लोगों को सम्मान से सम्मानित किया गया। इस क्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देवघर के गुलाबी तांती, चाईबासा व्यवहार न्यायालय की अधिवक्ता सरस्वती दास, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए डॉक्टर झरानंद दास, क्रिकेट के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए अनीश कुमार दास तथा करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तुलसीदास को पान तांती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा शाल बढ़कर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम के अलावे देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, उड़ीसा, सरायकेला खरसावां के हजारों स्वजातीय लोग शामिल हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post