गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे सरायकेला उपायुक्त किया निरीक्षण मुख्यमंत्री के रद्द कार्यक्रम को लेकर की जांच


सोमवार 26 फरवरी को सरायकेला उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अंचल एवं प्रखंड के सभी विभागों का निरीक्षण किया, तत्पश्चात उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर की भी जांच की वहीं बताया गया है कि नगर निगम के कार्यालय के लिए चिन्हित भूमि का शिलान्यास झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के हाथों होना था लेकिन उक्त भूमि पर किसी दूसरे पक्ष के द्वारा दावा कर हाई कोर्ट से उसे भूमि पर कोई भी निर्माण नहीं करने के लिए स्टे ले आया गया‌। जिसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रद्द करना पड़ा। जिसे लेकर उक्त भूमि की जांच को सही तरीके से एवं काफी गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया है। जिसे लेकर सरायकेला के उपायुक्त गम्हरिया अंचल अधिकारी से मिलने पहुंचे। थोड़ी देर के बाद सरायकेला की एलआरडीसी एवं एडीसी भी पुराने अंचल अधिकारी, नए अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ एक बैठक करते देखे गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं, कि बैठक उक्त भूमि के तमाम दस्तावेजों की जांच को लेकर किया गया है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post