गम्हारिया : सोमवार 26 फरवरी को गम्हरिया अंचल के नए अंचल अधिकारी के रूप में कमल किशोर सिंह ने पदभार संभाला जहां पूर्व अंचल अधिकारी वीरेंद्र टूटी द्वारा उन्हें पदभार सौंपा गया है मौके पर गम्हरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया एवं नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दी गई है मौके पर सभी प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद देखे गए।