डिम्बुली में सांसद सह लोकसभा चुनाव 2024 सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने किया स्वागत


चाईबासा : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम डिम्बुली में सांसद सह लोकसभा चुनाव 2024 सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सांसद ने ग्रामीणों का आभार जताया। कहा जनता की समस्यायों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जनता के बीच रहकर, जनता के साथ मिलकर काम करुंगी। क्षेत्र दौरा के क्रम में आनन्दपुर प्रखंड पहुंची सांसद सह सिंहभूम लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा। 


आनन्दपुर में कार्यकर्त्ताओं से मिली। कहा सभी को मिलकर मोदी जी को यहां से एक कमल समर्पित करना है। गुड़गांव एवं परलीपोस में ग्रामीणों ने फुल माला के साथ पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का स्वागत किया। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच को जनता को बताया। एवं उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post