अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जादूगोड़ा में महिला स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित

महिलाए अपनी तरक्की के लिए घर के चौखट से बाहर निकले : सोनामुनि सरदार 


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटीन पंचायत भवन मैदान में आज सीड्स की ओर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इधर इस मौके पर क्षेत्र में घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ कार्य कर रही सीड्स नामक सामाजिक सस्था की ओर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की महिला स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई जहा महिलाओं ने खेल के मैदान में खूब दम दिखाया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की जिला परिषद सोनामुनि सरदार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मनित किया।


इधर पुरुस्कार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर शुभ्रा डॉक्टर सुभद्रा द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुभद्रा द्विवेदी ने कहा की बीते 2015 क्षेत्र में सीड्स नामक सस्था घरेलू हिंसा , महिला अत्याचार को रोकने में सफलता पाई है। पीड़ित महिलाओं को जिंदगी बदल रही है व नया जीवन उनके जीवन में खुशहाली व तरक्की की नई रास्ते खोल रही है। इस मौके पर क्षेत्र की जिला परिषद सोनामुनी सरदार ने कहा की महिलाए अब हर क्षेत्र ने आगे बढ़ रही है। जरूरत है घर के चौखट से आगे निकले की।

इस दौरान महिलाओं की ओर मुंडारी नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसने खूब वाह _ वही लूटी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनता सरदार,माधुरी सोरेन,रानी हासदा ,लक्ष्मी हासदा ,लता रानी मांनकी, दुलारी किस्कू, सोहदा ग्राम प्रधान मनोरंजन सिंह,महानंद झा ,लव सरदार सरस्वती मुर्मू,ने अहम योगदान दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी मुर्मू ने की।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post