सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़डीह, डुमरडीहा के अलावे सरायकेला के जोरडीहा गांव में आयोजित छऊ उत्सव में कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रदर्शन कर रात भर दर्शकों का समां बांधे रखा।
इससे पहले भक्तों ने शिव भक्ति को समर्पित धार्मिक अनुष्ठान यात्राघाट का रश्म पूरा किया। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद रंगमंच में छऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई। लोगों ने इसका आनंद उठाया।
डूमरडीहा शिव मंदिर परिसर में भी रंगमंच सजी। नाविक, मेघदूत, हर पार्वती, धीवर सहित विभिन्न मनमोहक नृत्य प्रदर्शन कर कलाकारों ने दर्शकों की समां बांधे रखा। छऊ नृत्य कला केंद्र विक्रमपुर, जागृति क्लब डुमरडीहा सहित विभिन्न कला केंद्र के कलाकारों ने यहां नृत्य प्रदर्शन किया।
प्रशांत पति, श्रीकांत महतो, सुभाष महतो, सूर्यकांत कैवर्त, श्रीनिवास महतो, नरेश कैवर्त, अजीत कैवर्त, छोटूराम महतो, शिवा मेलगंडी, परमेश्वर महतो आदि कलाकार कला प्रेमी सक्रिय दिखे। कला प्रेमी दर्शकों ने रात भर यहां छऊ आनंद उठाया। भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।