लोकतंत्र के महापर्व में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी किया मताधिकार का उपयोग, सिंहभूम, खूंटी संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की रुख रहा मतदान केंद्र की ओर, शांतिपूर्ण हुई मतदान


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण हुई। यहां तक कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोड़ा (बूथ संख्या 220) में मताधिकार का प्रयोग किया।


लोकतंत्र की इस महापर्व में सीएम चंपाई सोरेन की पत्नी मानको सोरेन ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।


गम्हरिया, राजनगर, सरायकेला के बूथों की ओर सुबह से ही मतदाताओं का रूख रहा। अपराह्न 5:00 बजे तक 70.20 प्रतिशत मतदान की खबर है।


खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत खरसांवा विधानसभा क्षेत्र के बूथों में भी मतदाताओं की भीड़ देखा गया। जानकारी के मुताबिक अपराह्न 5:00 बजे तक 74.49 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post