चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गीता कोड़ा, लोकसभा प्रभारी डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, लोकसभा सह संयोजक शशि सामड, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्य्क्ष संजय पांडे, सराईकेला खरसावां जिला अध्य्क्ष उदय सिंगदेव, आजसू जिला अध्य्क्ष राम लाल मुंडा, जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा ने, लोकतंत्र के महापर्व में कड़ी धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए ज्यादा मतदान करने पर पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता को अपने अपने पार्टी के ओर से आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया।
साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने पर चुनाव आयोग, लोकसभा क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, पुलिस कर्मियों, सभी मतदान कर्मियों को एनडीए गठबंधन के ओर से धन्यवाद प्रगट किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी, आजसू पार्टी और जनता दल यूनाइटेड पार्टी के तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को आज के चुनाव में अपनी अपनी भागीदारी निभाने पर सभी का आभार प्रगट कर धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के मेहनत और प्रयास से, सिंहभूम की जनता ने काफी उत्साह से कमल फूल निशान में अपना मत दिया है, इस बार सिंहभूम लोकसभा से एनडीए उम्मीद से ज्यादा बढ़त हासील करेगी।