आदिवासी हो समाज महासभा केंद्र समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर चाईबासा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई


चाईबासा: आदिवासी हो समाज महासभा केंद्र समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 2024 के अवसर पर स्थानीय गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, टाटा कॉलेज कॉलोनी, चाईबासा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र सिंह द्वारा महासभा के पदाधिकारी का स्वागत करते हुए बच्चों को जानकारी दी गई कि आज हम सब यहां क्यों उपस्थित हुए हैं।


इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष मुकेश बिरूवा जी ने बताया कि नशा पान रोकने हेतु जीवन में अनुशासन कितना महत्वपूर्ण है। छात्र जीवन से ही हमें अनुशासन में रहना चाहिए और दैनिक जीवन में दिनचर्या हमारा ऐसा होना चाहिए कि थोड़ा भी वक्त गलत काम या आदत के विकास के लिए ना मिले।छात्र जीवन में तभी अनुशासित होकर छात्र अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और बुरे व्यसन से मुक्त रह सकते हैं।

उपाध्यक्ष बामिया बारी ने अपनी संबोधन में बच्चों को नशा के विभिन्न प्रकार के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद महासभा के महासचिव सोमा कोड़ा जी ने इससे होने वाले गंभीर बिमारियों एवं दुष्परिणाम के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के अन्य पदाधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 07 दिसम्बर 1987 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा शुरू की गई ताकि दुनिया में नई पीढ़ी को नशा से बचाकर भविष्य के लिए स्वस्थ जीवन एवं भविष्य निर्माण पर उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करना रहा।


अन्य आए हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। जिसमें नशा निरोधक के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया गया कि अनुशासन, माता-पिता एवं अभिभावकों का बात सुनना, शिक्षकों द्वारा बताए गए अच्छे मार्ग का अनुसरण करना, अच्छी संगति, खेलकूद व्यायाम एवं योग को अपनाकर बच्चे जीवन में नशा मुक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। आज के कार्यक्रम में महासभा से मुकेश बिरुवा, बामिया बारी, सोमा कोड़ा, चैतन्य कुंकल एवं मानसिंह सामड, प्रधानाध्यापक उपेंद्र सिंह , शिक्षक गण एवं कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 100 बच्चे उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक श्री छोटेलाल तामसोय सकारात्मक सहयोग के लिए विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित बच्चों को प्यार एवं स्नेह के साथ धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर बनाया गया चित्रांकन प्रतियोगिता के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post