युवा दीप तिवारी ने International Day of Forests पर डिजिटल अभियान से जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख


न्यूज डेस्क: दुमका से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्र श्री दीप तिवारी युवाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। शिक्षा, छात्र अधिकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है।

District CM School of Excellence, Dumka में कक्षा 11 के छात्र श्री दीप तिवारी ने International Day of Forests के अवसर पर एक डिजिटल जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने 150 से अधिक लोगों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस पहल में उनके साथी छात्र आयुष कुमार ने भी सहयोग दिया।

दीप तिवारी ने कहा “पेड़ जीवन का आधार हैं और पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अगर युवा छोटे-छोटे प्रयास करें, तो बड़ा बदलाव संभव है।”

पर्यावरण के साथ-साथ श्री दीप तिवारी छात्र हितों को लेकर भी सक्रिय हैं। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad के माध्यम से उन्होंने झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों की समस्याओं को उठाया और जिला प्रशासन के समक्ष भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों को रखा।

नेतृत्व क्षमता के चलते वे ABVP में लॉज प्रमुख, Rashtriya Swayamsevak Sangh में गण शिक्षक और बाल संसद में कम्युनिकेशन मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही NCC ‘A’ प्रमाणपत्र और पुलिस लाइन दुमका में द्वितीय पुरस्कार हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

युवा शक्ति की यह प्रेरक आवाज़ न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत संदेश दे रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post