चाईबासा: जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु नें बुधवार को ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को बहाल करने के लिए चार डीप बोरिंग व आवागमन करने के लिए दो पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस योजना को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों को समर्पित किए जाने से ग्रामीणों में काफी हर्ष है वहीं विधायक सोनाराम सिंकु को ग्रामीणों नें साधुवाद भी दिया।
विधायक सोनाराम सिंकु जी के द्वारा प्रखण्ड जगन्नाथपुर, पंचायत करंजिया, डेबरासाई में डीप बोरिंग का उद्घाटन। तथा प्रखण्ड जगन्नाथपुर, पंचायत छोटा महुलडीहा, टोला डीपासाई में डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया। जबकी जगन्नाथपुर प्रखण्ड के पंचायत सह ग्राम छोटा महुलडीहा में डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया।
तथा प्रखण्ड जगन्नाथपुर, पंचायत सह ग्राम छोटा महुलडीहा में 550 फीट पी०सी०सी सड़क का शिलान्यास किया गया जबकी प्रखण्ड जगन्नाथपुर, पंचायत छोटा महुलडीह, ग्राम चीनीबाई, में डीप बोरिंग का उद्घाटन किया गया।प्रखण्ड जगन्नाथपुर, पंचायत छोटा महुलडीहा, ग्राम रघुनाथपुर में 600 फीट पी०सी०सी सड़क का शिलान्यास किया गया।
मौके पर कांग्रेस पार्टी के जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, करंजिया मुखिया जुलियस हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर सोय, छोटा महुलडीहा मुखिया श्रीमती रीता सिंकु, रेंसो हेस्सा, विक्रम हेंब्रम, दामु बानरा, रंजीत गगराई, शैलेन्द्र हेस्सा, संजय अंगरिया, राजेंद्र अंगरिया, कृष्णा चन्द्र गोप, नंद लाल गोप, कमल लगुरी, मथुरा लगुरी, सनातन सिंकु दुर्गा चरण गोप, गुरुचरण गोप, हरिश पान, बबलू गोप, निलेश सिंकु,गंगाराम हेंब्रम, मंगल सिंह लगूरी, किंशन सिंकु एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे।


