झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो त्याग कर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन चले बीजेपी की ओर, चुनाव में भाजपा क्या गुल खिलाएगी वक्त ही बताएगा


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है और झामुमो त्याग कर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन चले बीजेपी की ओर। रांची ध्रुवा गोल चक्कर मैदान में मिलन समारोह है। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी के अलावे पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हेमंत विश्वशर्मा भी रहेंगे। बीजेपी झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इधर अपने मंत्री पद, विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देने के बाद श्री चंपाई सोरेन मीडिया को बताया कि काफी सोच समझकर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। अगस्त 30 को बीजेपी का सदस्यता ग्रहण करेंगे।
कुछ लोगों ने बताया कि श्री चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होने की चर्चा से ही झारखंड में बीजेपी के प्रति माहौल बनने लगा है। सदस्यता ग्रहण मिलन समारोह में शामिल होने के लिए श्री चंपाई सोरेन के समर्थक सरायकेला सहित पूरे सिंहभूम कोल्हान से रांची की ओर रवाना हो चुके हैं। बीजेपी झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मीडिया को बताया कि पार्टी का निर्णय का लाभ पार्टी को भी मिलेगा, झारखंड को भी मिलेगा। 

जो भी हो श्री चंपाई सोरेन का बीजेपी में शामिल होने से पूरे झारखंड राजनीति में हलचल है। श्री चंपाई सोरेन सरायकेला झारखंड से दिल्ली तक चर्चा का विषय बने हुए हैं। श्री सोरेन का बीजेपी में आने से कोल्हन झारखंड में भाजपा क्या गुल खिलाएगी वक्त ही बताएगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post